नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव के एक युवक को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र ने रविवार को गांव के ही एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और घर बुलाने के बाद किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी को युवक ने धमकी दिया कि किसी से कुछ कहोगी तो अच्छा नहीं होगा। पीडि़त किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीडि़त की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। सोमवार की सुबह अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव ने आरोपित विपिन पुत्र राजेन्दर को रोडवेज परिसर से गिरफ्तार कर धारा 376/506 भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
 |
Advt
|
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|