हिन्दी के विकास में वाराणसी की महत्वपूर्ण भूमिका : डीआरएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय के भारतेंदु सभागार कक्ष में शुक्रवार को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक और तकनीकी संगोष्ठी हुई। इसमें डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने कहा कि वाराणसी महान साहित्यकारों, चिंतकों और मनीषियों का नगर है। हिन्दी के विकास और विस्तार में इस नगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
डीआरएम ने कहा कि राजभाषा हिन्दी के विकास और प्रसार के लिए नियमित रूप से बैठकों, संगोष्ठी, कार्यशालाओं व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। पिछले कार्यवृत्त की पुष्टि हुई और अगली बैठक के लिए सुझाव लिए गए। इस अवसर पर एडीआरएम (इंफ्रा) राहुल श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. आरजे चौधुरी, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



