लखनऊ: राहुल को मिला नव उदित साहित्याकार सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अधूरे ख्वाबों का देवता, देह हंसती प्राण पर व विविध आयाम जैसी बेस्टसेलर पुस्तकों के लेखक लखनऊ निवासी राहुल शुक्ला को नव उदित साहित्यकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। राहुल शुक्ला भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वायु यातायात प्रबंधन विभाग में बतौर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। यह सम्मान इन्हें हिंदी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में दिया गया।


