नगर आयुक्त ने किया किला मोहम्मदी नाले का निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को ज़ोन-8 में ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किला मोहम्मदी नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव, अवनींद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। किला मोहम्मदी नाले के रेलवे क्रॉसिंग की स्लैप के नीचे सिल्ट व कूड़ा होने से पानी रुक रहा था।
तत्काल प्रभाव से पोकलैंड मशीन से आरआर विभाग एवं सुएज कंपनी को साफ कराने के लिए कहा। एयर पोर्ट के कच्चे नाले को भी देखा। एयरपोर्ट की बॉउंड्री तक निरीक्षण में पानी रुका पाया गया। भारी मात्रा में सिल्ट देखने को मिली। इस पर तत्काल प्रभाव से पूरे नाले को खाली कर इसकी साफ सफाई कराने के निर्देश आरआर विभाग के अफसरों को दिया। नाला बनाने का डीपीआर भी आरआर विभाग को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

