लखनऊ: बाइक सवार बदमाशों ने छात्र का मोबाइल लूटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उतरेटिया में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे छात्र का मोबाइल फोन लूट लिया। चीख पुकार सुन जब तक आसपास के लोग जुटते बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले। छात्र को यह मोबाइल फोन बीते दिनों 12 वीं कक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मिला था। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। तहरीर पर पीजीआई पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक चिनहट निवासी दिव्यांशु शुक्रवार सुबह किसी काम से उतरेटिया आया था। वह शहीदपथ सर्विस लेन पर पैदल ही मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया।
इसके बाद बदमाश तेलीबाग की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेजे खंगाले तो बदमाश बाइक से भागते नजर आए। बाइक में पीछे की नंबर प्लेट खुरची हुई थी वहीं आगे नंबर ही नहीं पड़ा था। इंस्पेक्टर पीजीआई राणा राजेश सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
