वाराणसी: ग्वालियर घराने के प्रतीक ने गायन से मोहा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अस्सी स्थित एक होटल में कला प्रकाश की आयोजित ‘आरोह श्रृंखला के तीन वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को ग्वालियर घराने के युवा गायक प्रतीक नरसिम्हा ने शास्त्रीय गायन पेश किया। प्रतीक, ग्वालियर घराने के विख्यात गायक पं. लक्ष्मण कृष्णराव पंडित तथा पं रामचन्द्र भागवत के शिष्य हैं। राग शुद्ध कल्याण से प्रतीक ने प्रारम्भ और भजन से समापन किया।
तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती, हारमोनियम पर मोहित साहनी, तानपूरे पर साकेत राजेश ने संगत की। शशांक नारायण सिंह ने कलाकारों का स्वागत किया। धन्यवाद अशोक कपूर, संचालन डॉ. आशीष जायसवाल तथा संयोजन डॉ अनुराधा रतूड़ी ने किया।


