जौनपुर: पार्टी कार्यकर्ता होते हैं मेरूदंड के समान:केपी सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं में 2024 की जीत के लिए भरा जोश
खुटहन जौनपुर। ग्रामीण विकास इंटर कालेज मखदूमपुर पटैला में गुरुवार को मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। रोजगार से लेकर चिकित्सा, सुरक्षा,शिक्षा के साथ साथ महिलाओं और अन्नदाताओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा भी ऐसे योग्य ब्यक्तित्व के नेतृत्व से संभव हो पाया। पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के मेरु दंड होते हैं। उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा ही पार्टी की असली सोहरत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी को देश का नेतृत्व सौंपने को बेकरार है। फिर भी हमें पूर्व की तरह घर घर जाकर लोगों को पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए वै·िाक स्तर पर देश की बनी नयी पहचान से उन्हें परिचित कराना है। सम्मेलन को सोइथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश तिवारी व ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रेमचंद तिवारी, वंशबहादुर पाल,बेचन सिंह, गणेश शुक्ल,केशव तिवारी,अन्नू दूबे, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अमरनाथ मिश्रा व संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।
![]() |
| Advt |


