जौनपुर: वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को मिला है सम्मान:दिनेश प्रताप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बोले 9 साल के कालखंड में हो रहा नए भारत का दर्शन
जौनपुर। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जिले में जिला प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के उपस्थिति में नगर के एक होटल में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद आज देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान महिलाओं समेत सभी वर्गों का सामान विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के कालखंड में हम नए भारत का दशर््ान कर रहे हैं। वै·िाक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, जिला मंत्री राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, इन्द्रसेन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


