जौनपुर: अध्यक्ष व महामंत्री के एसडीएम न्यायालय में कार्य करने से बार में कड़ुवाहट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अधिवक्ताओं के एक गुट ने अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को बुलायी बैठक
केराकत जौनपुर। बार बेंच में आए दुराव के चलते पिछले ढाई माह से तहसील अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय का बहिष्कार आन्दोलन चल रहा था कि इसी बीच बुधवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा वादकारियों के हित को देखते हुए अपने न्यायालय में बैठकर विभिन्न मुकदमों को सुनवाई किया। जिसको लेकर गुरु वार को तहसील बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव की अध्यक्षता व मंत्री उदयराज कन्नौजिया के संचालन में हुई। बैठक में मंत्री ने बताया कि 31 मई को बार बेंच के मध्य गतिरोध दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। जिसमें पुरानी बातों को बार बेंच नजर अंदाज करते हुए उभय पक्ष जनहित में एक साथ होना चाहिए। ग़लती किसकी थी भूलकर सामंजस्य बनाने का उभय पक्ष को प्रयास करना चाहिए। तथा वादकारी हित में 2 जून से एसडीएम न्यायालय में अधिवक्ता कार्य करने का निर्णय लिया है।इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप बैठक से उठकर बाहर चले गये। वहीं अशोक कुमार यादव अधिवक्ता ने 80 अधिवक्ताओं का हस्ताक्षरयुक्त तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव व महामंत्री उदयराज कन्नौजिया के विरु द्ध अवि·ाास प्रस्ताव की नोटिस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय को इस आशय का दिया कि अध्यक्ष व महामंत्री ने अधिवक्ता संघ को बिना वि·ाास में लिए अपने मनमानी कार्य किया है। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ अवि·ाास प्रस्ताव की नोटिस दिया जा रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए तहसील बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार अधिवक्ताओं की एक बैठक 11 बजे दिन में सभागार में बुलाया है। इस होने वाली बैठक को लेकर लोग तरह के कयास लगाने लगे हैं। शुक्रवार को अवि·ाास प्रस्ताव संबधी होने वाली बैठक पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

