BREAKING

जौनपुर: सोशल मीडिया संचार का एक सशक्त माध्यम है:कमलावती सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सोशल मीडिया संचार का एक सशक्त माध्यम है:कमलावती सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा की सोशल मीडिया वैरियेण्ट की हुई बैठक

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संवाद की एक बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय उपास्थित रहे। सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा मीडिया है, जो बाकी सारे मीडिया जैसे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और समानांतर पोर्टल मीडिया से अलग है। सोशल मीडिया एक विशाल नेटवर्क है, जो कि सारे संसार को जोड़े रखता है। यह संचार का एक बहुत अच्छा माध्यम है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सोशल मीडिया सकारात्मक भूमिका अदा करता है जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं जिनसे कि लोकतंत्र को समृद्ध बनाने का काम हुआ है जिससे किसी भी देश की एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता, समाजवादी गुणों में अभिवृद्धि हुई है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 2014, 2019 के आम चुनाव व 2017 एवं 2022 के विधानसभा के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जमकर सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजन को चुनाव के जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आये हुये सोशल मीडिया वैरियेण्ट को धन्यवाद देते हुये कहा कि अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया वरियर्स को भर्ती करें, इन्फ्लुएंसर्स के साथ बातचीत करें, पीएम मोदी के नेतृत्व के फील-गुड को हर जगह फैलाएं। इसके पूर्व सोशल मीडिया के संयोजक सिद्दार्थ राय और आईटी के संयोजक रोहन सिंह एवं अवनीश यादव ने आये हुये अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। भाजपा के पक्ष में लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पक्ष रखने वाले संतोष सिंह वत्स, संतोष त्रिपाठी, शनि शर्मा, अंजनी मिश्रा, आनंद देव तिवारी को मंच पर बुलाकर स्वागत किया गया। संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें