नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर कबुलपुर नहर मार्ग पर शनिवार की रात को बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक पर बैठे युवक को काफी चोट आई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल के जाया गया। जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के सोनबरसा पुरवा निवासी गांव राजेन्द्र प्रसाद अपने रिश्तेदार के लड़के दिनेश कुमार को बाइक पर बैठाकर शहर जा रहे थे। जैसे ही बाइक उक्त स्थान के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया। टक्कर से दोनों बाइक सवार छिटक कर सड़क पर गिर पड़े। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे दिनेश कुमार 32 वर्ष को गंभीर चोट आई। उनके हाथ की एक उंगली कट गई तथा सिर में भी चोट आई। वहीं बाइक चला रहे राजेन्द्र प्रसाद भी घायल हो गए।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|