जौनपुर: व्यापार मंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
29 जून को व्यापारी दिवस के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती
व्यापारियों की मांग पर सीएम ने दी स्वीकृति
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व धन अर्पित कर देने वाले दानवीर भामाशाह की जयंती जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में श्री राम जानकी मंदिर, अहियापुर के प्रांगण में विगत 26 जून को मनाई गई थी। शुक्र वार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापार मंडल की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 26 जून को पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर ज्ञापन देकर मांग किया था कि दानवीर भामाशाह की जयंती 29 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। जिसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों की मांग को स्वीकार करते हुए व्यापारी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने प्रत्येक वर्ष 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति पर जिले का संपूर्ण व्यापारी समाज मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमे·ार केसरवानी और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि तथा प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप तथा सभी प्रदेश पदाधिकारियों को भी बधाई के साथ धन्यवाद दिया। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी,युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, विजय जायसवाल,रविंदर अग्रहरि, संतोष कुमार साहू बच्चा,मनोज कुमार,अरविंद जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, विमल भोजवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू, डीके. अग्रहरि,ज्ञानेंद्र साहू, अरु ण कपूर, साहेब लाल साहू, विजय गुप्ता, अनिल वर्मा, चंदन गुप्ता, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरी, अभिषेक सेठ,पं.भगवती प्रसाद पांडे, मो.असलम,अर्जुन यादव,गणेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया। अतिथियों का आभार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यक्त किया।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |