जौनपुर: मारपीट के आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस द्वारा मारपीट के दो आरोपियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस उपनिरीक्षक प्रेम शंकर सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, उसी दौरान क्षेत्र के सवायन गांव में हुई मारपीट के दो आरोपी रिकू ऊर्फ विजेन्द्र उपाध्याय पुत्र नन्दकिशोर निवासी पलिया गोलपुर और प्रभात पुत्र रामअजोर दीक्षित निवासी सवायन को गैरइरादतन हत्या समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent