जौनपुर: भाजपा ने जिले में जन सम्पर्क अभियान किया तेज | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाजपा ने जिले में जन सम्पर्क अभियान किया तेज  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत किया घर-घर सम्पर्क

जौनपुर। केंद्र के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को लोगों को बताया। जन सम्पर्क करते हुये कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के हर वर्ग के लोगों के सर्वांगीण विकास का कार्य किया है जिसकी प्रसंशा विश्व स्तर पर हो रही है। लोगों से किये वादें को सरकार एक एक करके पूरा कर रही है। फिर चाहे वो कश्मीर से 370 हटाना हो या फिर राम मंदिर का निर्माण कराना हो आने वाले वक्त में होने वाले चुनावों में भाजपा केंद्र सहित राज्य में और भी मजबूती से सरकार बनाएगी। राज्यसभा सांसद दशर््ाना सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 साल पूरा करने के मौके पर 30 मई से 30 जून तक चल रहे पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी जिले के प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करने का लक्ष्य रखी है। इस अवधि में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रवार तथा मंडल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की 9 वर्षों की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कारण आज भारत वि·ागुरु  बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के सकारात्मक ओर दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज हम कोविड-19 जैसी जानलेवा बीमारी से बच पाए। इतना ही नहीं लॉकडाउन के वक्त मोदी सरकार ने गरीबों को अतिरिक्त मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। इस मौके पर सुशील मिश्रा, संदीप सरोज, राजू दादा, धनन्जय सिंह, आशीष गुप्ता, आमोद सिंह, रोहन सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अजय सरोज, अनिल गुप्ता, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, रविकांत सिंह, रवींद्र दुबे, कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें