जौनपुर: बकरीद इंसानियत के लिए कुर्बानी का देती है संदेश:महफूज़ुल हसन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
समाज व देश के प्रति वफादारी सिखाती है कुर्बानी:अबुल जाहिद
अकीदत के साथ शांतिपूर्वक अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज़
फोटो--5,6,7,12
जौनपुर। ईदुल अज़हा की नमाज़ जिले की विभिन्न मस्जिदों में गुरूवार को अक़ीदत के साथ अदा की गई। इस सिलसिले में शिया मुस्लिम समुदाय की मरकज़ी नमाज़ ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में मौलाना महफूज़ुल हसन खान ने अदा कराई। मौलाना ने खुतबा में बताया कि ईदुल अज़हा इन्सानियत को कुर्बानी का पैग़ाम देती है अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी हज़रत इब्रााहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मुसलमान अंजाम देते हैं, जो इस बात की ओर इशारा है कि मुसलमानों को अल्लाह की मोहब्बत में हर चीज़ कुर्बान करने का जज़्बा रखना चाहिए।
उन्होंने देशवासियों को ईदुल अज़हा की मुबारकबाद पेश की और देश की शान्ति और खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद बसपा सांसद श्याम सिंह यादव,एसपी सिटी, तहसीलदार सदर, इन्चार्ज पुलिस चौकी पुरानी बाज़ार एवं अन्य अधिकारियों ने सदर इमामबाड़ा पहुंच कर नमाजि़यों को मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर सै. मोहम्मद हसन, सै.अकबर हुसैन ज़ैदी, सै. असलम नक़वी, मोहम्मद नासिर रजा गुड्डू, तहसीन अब्बास सोनी,शेख़्ा तकी हैदर काजू, सै. मोहम्मद मुस्तफा, शकील अहमद बैंकर्स, शम्सी,शहंशाह हुसैन रिज़वी, रु मी ज़ैदी, सिराज ज़ैदी जेडी, अबू तालिब ज़ैदी,मोहम्मद हसन पुत्तू सहित अन्य लोगों ने मुबारकबाद पेश की। वहीं नगर के मछली शहर पड़ाव स्थित ऐतिहासिक शाही ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना अबुल जाहिद सिद्दीकी ने अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कुर्बानी सिर्फ जानवर को कुर्बान करने की एक परंपरा नहीं है बल्कि हमको इस दुनिया में अगर मुसलमान बनकर रहना है तो अपनी हर उस चीज को कुर्बान करना पड़ेगा जिसकी वजह से दूसरों को नुकसान पहुंचे, उन्होंने बताया कि तक्कबुर, घमंड, दिखावा, छल कपट इन सब से दूर रहकर ही एक मुसलमान सच्च मुसलमान बन सकता है, हमको अपने पड़ोसियों के साथ ,समाज के सभी वर्गों के साथ और अपने देश के प्रति वफादार रहकर ही हम सबसे बड़ी कुर्बानी पेश कर सकते हैं। नमाज के मौके पर प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। ड्रोन कैमरे से रखी जा रही थी नज़र। बाद नमाज़ सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। डीएम अनुज कुमार झा व एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने नमाज से पूर्व ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव, सपा नेता श्रवण जयसवाल सहित डीएम,एसपी व एडीएम,एसडीएम ने सभी को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर कमेटी के मेंबर मोहम्मद शोएब खान, नेयाज ताहिर शेखू, रियाजुल हक,हाजी इमरान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में बड़े ही पुरसुकून माहौल में नमाज ए ईद उल अजहा अदा की गयी। नगर के शेखजादा स्थित बड़ी ईदगाह में हाफिज इमरान अंसारी ने नमाज अदा कराया। नरहन में इस्माइल शाह बाबा के मजार के पास ईदगाह में हाफिज इमरान हाशमी ने नमाज पढ़ाई। ज्यों ही लोग नमाज पढ़ने के लिए नीयत बांधकर खड़े हुए त्यों ही बारिश शुरू हो गई। उसी बारिश के दौरान लोगों ने भींगते हुए नमाज अदा किया। इसी प्रकार मुर्की, बंजारेपुर, डेहरी ,पेसारा, बगथरी,देवकली, मुफ्तीगंज बाजार के दोनों मस्जिदों में व थाना गद्दी क्षेत्र में नमाज अदा की गयी। बाद नमाज़ लोगों ने अपने घरों पर बकरे की कुर्बानी किया। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ गौरव शर्मा,थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव व सभी चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर मुस्तैद देखे गए। शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर में गुरु वार को ईद उल अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर व क्षेत्र के बडागांव, भांदी, सबरहद, उसरहटा, हुसैनाबाद, व ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात रहा। बकरीद के मौके पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद, घासमंडी स्थित अंजुमन मस्जिद, योगीनाथ तिराहा स्थित दाता शाह मस्जिद, एराकियाना स्थित सुबहानी मस्जिद समेत क्षेत्रीय इलाको के मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। मोहल्ला भादी ख़्ाास में शिया समुदाय ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद मासूम रज़ा कैफी ने ख़्ाुतबा दिया। उन्होंने कहा कि बकरीद हज़रत इब्रााहीम और हज़रत इस्माईल की याद में मनाई जाती है। कहा कि यह त्योहार इंसानियत के लिए कुर्बानी की सीख देता है।
मडि़याहूं संवाददाता के अनुसार कस्बे में ईद उल अज़हा की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। नमाज मौलाना जमीरु द्दीन ने सुबह 7 बजे अदा कराने के बाद मुल्क के शांति खुशहाली तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ की। वहीं पर दूसरी नमाज शाही जामा मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा की गई। त्योहार को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी लालबहादुर, तहसीलदार रामसुथार, कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी चौब सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य अपने हमराहीयो के साथ सुबह से ही पूरे कस्बे में चक्रमण करते हुए नजर आए। नगर पंचायत द्वारा नगर में साफ-सफाई पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर हाजी ईशा फारूकी, हाजी नसीम अहमद हाशमी,गयासुद्दीन अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी,मेराजुद्दीन,डॉ वकार अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल फारु की ,जर्रार अंसारी, अफ्फान हाशमी, डॉ आलम, शेखू अंसारी, असलम राईन, राजू अंसारी बाबू गैरेज, राईन, काजू, बबलू अंसारी, आतिफ अंसारी, असलम कुरैशी, महफूज अंसारी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, इफ्तिखार अहमद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिरकोनी संवाददाता के अनुसार बकरीद का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई दुआ। ईदगाह व नूरी जामा मस्जिद कबूलपुर में मौलाना एखलाक द्वारा नमाज अदा कराई गई। अलग अलग समय पर ईद-उल अजहा की नमाजें अलग अलग मस्जिदों में पढ़ी गर्इं। थानाध्यक्ष जलालपुर रामसरिख गौतम ने सभी मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये थे। कानून ब्यवस्था के दृष्टिगत दरोगा घनश्याम पांडे अपने हमराहियों के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे।
मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की मस्जिदों में गुरूवार को ईद उल अजहा की नमाज शांति पूर्वक संपंन हुई। इस मौके पर लोग एक दूसरे के गले मिले। जामा मस्जिद में मौलाना बहाउद्दीन, नूरानी मस्जिद में हाफिज दानिश अंसारी ,नूरी मस्जिद इटैली में शाह नवाज अहमद ,ईदगाह गजना में मोहम्मद नसीम एवम नैपुरा मस्जिद में हाफिज इब रान आदि लोगो ने नमाज पढ़ाई। ततपश्चात एक दूसरे से गले मिलकर मोबारकबाद दिया। कुछ नमाजियों ने मस्जिद से बाहर आकर लाचार,बेबस,असहायों की मदद किया जिससे वे खुश नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय चौकी इंचार्ज विद्यासागर सिंह अपने हमराहियो के साथ चक्रमण करते देखे गए।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |