नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। थाना चन्दवक पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्वेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा पंकज राजभर पुत्र छक्कू राजभर निवासी कल्लीपुर थाना मिर्जा मुराद जनपद वाराणसी कमिश्नरेट के चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गोमती नदी पुल पर बहद ग्राम चन्दवक से गिरफ्तार कर लिया। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विजय शंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक अवधनाथ यादव, उप निरीक्षक मुरलीधर,कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार व सोनू गुप्ता शामिल रहे।
 |
Advt
|
 |
Advt |
 |
Advt.
|