नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस टीम ने दहेज हत्या में वांछित दो अभियुक्तो को गुरूवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। डॉ अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुअसं 87/2023 धारा 498ए, 304बी भादवि व एनडीपीसी एक्ट के वांछित अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र रामधनी यादव व प्रमोद कुमार यादव पुत्र रामधनी यादव निवासीगण ग्राम खरचलपुर थाना जफराबाद को जोगीबीर बाबा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरु द्ध थाना जफराबाद पर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कमलेश सैनी, राजेश सिंह, सुमित सिंह थाना जफराबाद शामिल रहे।
 |
Advt |
 |
Advt. |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|