जौनपुर: चाकू के हमले से घायल भतीजे की मौत | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: चाकू के हमले से घायल भतीजे की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चाचा के चाकू से हुए हमले मेंं हुआ था घायल

पुलिस को शव लेने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

जफराबाद जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज पोखरा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर बीते मंगलवार को हुई मारपीट में चाचा के चाकू से घायल भजीते महेश की गुरूवार को ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। महेश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जिसके कारण उसका शव लेने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विद्या देवी पत्नी स्व. रामसिंह का अपने सगे देवर श्याम सिंह से जमीन बंटवारे को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। गुरूवार को पुलिस को दिये गये अपने तहरीर में विद्या देवी ने आरोप लगाया है कि मेरे देवर श्याम सिंह एवं देवरानी आशा देवी ने जान से मारने की नियत से मेरे बेटे महेश सिंह के पेट में चाकू घांेप दिया और मुझे भी बहुत मारा-पीटा। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना दिये जाने पर जफराबाद पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ धारा-323 व 504 के तहत एनसीआर दर्ज कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महेश की हालत नाजुक देख गुरूवार को चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय महेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर पति की मौत की खबर सुनकर मुम्बई से आई उसकी पत्नी बबिता ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन थाने पर मौजूद जफराबाद चैकी प्रभारी एसआई आशीष पाण्डेय ने मेरे पति का मुकदमा लिखने एवं मेडिकल कराने के बजाये मेरे पति को डांट कर वहां से भगा दिया था। बाद में किसी प्रकार बुधवार को एनसीआर दर्ज हुआ और मेडिकल हुआ, परन्तु मेडिकल रिपोर्ट की फोटो तक लेने नहीं दिया गया। इधर महेश के दम तोड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। हौज पोखरा गांव में कोई नई घटना न हो इसके लिए जफराबाद, जलालपुर, लाइन बाजार, कोतवाली थाने की पुलिस फोर्स एवं पीएसी के जवान मौके पर पहुॅच गये। इस घटना से मृतक महेश के परिजनों में कोहराम मच गया जिसके कारण महेश का शव लेने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महेश का शव पुलिस को देने के एवज में परिजन महेश के हत्यारों की गिरफ्तारी तथा जफराबाद चैकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही का आ·ाासन देने के बाद ही किसी प्रकार शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पाये। महेश के परिजनों का आरोप है कि यदि चैकी इंचार्ज महेश का मेडिकल रिपोर्ट अथवा उसका फोटो खींचने दे देते तो हम महेश का उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराते और उसकी मौत न होती। गौरतलब हो कि एक माह पूर्व महेश की शादी हुई थी। पति को चाकू लगने की जानकारी होने पर उसकी पत्नी बबिता मुंबई से अपने ससुराल हौज गांव में पहुंची। रोते हुए बबीता ने बताया कि बीते 2 मई को हमारी शादी मुंबई में हुई थी। हमारा सुहाग उजड़ गया, कह कर रोने लगी। अपने दो भाइयों में महेश छोटे थे। महेश मुंबई में रोलगोल्ड की फैक्ट्री चलाने का कार्य करता था। माता विद्या देवी तथा पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। मौके पर थाना अध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी, शहर कोतवाल सतीश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार संजय वर्मा, थानाध्यक्ष जलालपुर रामसरीख गौतम और पीएसी के जवानो के साथ महिला पुलिस भी उपस्थित रही।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें