जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आये बाइक सवार दंपति, पति की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तीयरी गांव के पास की घटना
मुफ्तीगंज जौनपुर। शनिवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आ रहे दंपति की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक तरफ जहां बाइक पर सवार पति की मौत हो गई वही पत्नी बाल-बाल बच गयी। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव निवासी सुभाष अपनी बाइक पर पत्नी चंद्रकला को बैठाकर शनिवार की देर शाम किसी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार सुभाष जैसे ही तीयरी गांव के पास पहुचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक चला रहा सुभाष 52 पुत्र राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सुभाष को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक पर पीछे बैठी पत्नी चंद्रकला बाल- बाल बच गई। घटना की जानकारी होने पर गौराबादशाहपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राम शंकर पांडेय पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |