जौनपुर: कोसों दूर से पानी लाने के लिए मजबूर ग्रामवासी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कोसों दूर से पानी लाने के लिए मजबूर ग्रामवासी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भीषण गर्मी में प्रशासन नहीं ले रहा गांव की सुधि

जौनपुर। ''रहिमन पानी राखियें, बिन पानी सब सून'' रहिम दास की यह पंक्तियां सिरकोेनी ब्लाक हौज गांव पर सटीक बैठ रही है। इस भीषण गर्मी के मौसम में इस गांव के लोग पानी की एक एक बून्द के लिए तरस रहे है। चिलचिलाती धूप में ग्रामीण कठिन परिश्रम और खून पसीना बहाकर बा मुश्किल पीने के लिए पानी एकत्रित कर पा रहे है। सक्षम लोग बाजार से बोतल का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे है लेकिन बेजुबां जानवरो को पानी नसीब नही हो पा रहा है। मई महीने से ही तापमान का पारा 44 डिग्री के पार चला गया है। भीषण गर्मी के चलते मानव जीवन समेत पशु पक्षी सभी बेहाल हो गये है। हर समय गला सूख रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी के मौसम में जिला मुख्यालय से मात्र आठ किलो मीटर की दूरी पर स्थित हौज गांव के लोग पानी के लिए कड़ी मशकत कर रहे है। हलांकि इस गांव में सरकारी नलकूप लगा हुआ है निचले इलाके लोगो को भरपूर पानी मिल रहा लेकिन ऊपर इलाके में आबाद लोगो के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया है। इस इलाके की जनता किसी तरह से खाने पीने के लिए पानी का जुगाड़ कर रहे है। ग्रामीणों का रोना है कि हम लोगो कई बार अपनी परेशानियां नेता,मंत्री अधिकारियों को बतायी इसके बाद भी आज तक मेरी समस्या का हल नही हुआ है। इस मामले पर सीडीओ सीलम साई तेजा ने कहा कि इस समस्या के हल के लिए जल्द से जल्द हल निकाला जायेगा फिलहाल टैंकर या किसी अन्य माध्यम से ग्रामीणों को पानी मुहैया करा दिया जायेगा। अब सवाल यह उठता है कि पानी के लिए कड़ी मेहनत करने व घंटो लाइन लगाने वाली यह जनता इसी तरह से लाइनों में लगकर सांसद, विधायक व प्रधानो को वोट किया है। इसके बावजूद नेता अपनी जनता के दर्द का निवारण क्यो? नही कर रहे है। 

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN - KGs, IX & XI (Science, Commerce & Humanities)|  Special Discount Offer: Three Month Fee Discount For Admission In Humanities Only| School Code: 70642 | Affiliation No.: 2131820 | Contact: 9235443353, 8787227589 E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com Website: dalimssjaunpur.com*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें