जौनपुर: कर्नाटक की तरह देश से होगा भाजपा का सफाया : तूफानी सरोज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व सांसद व केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र का मतलब क्या होता है, इसकी बहुत दूर-दूर तक जानकारी भाजपा को नहीं है। भाजपा में कम पढ़े लिखे लोग हैं। यह लोग लोकतंत्र की परिभाषा नहीं समझते हैं। इन्होंने विधायकों को खरीद कर मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाई क्या यही इनकी लोकतंत्र की पहचान है। पैसा खर्च करके चुनी हुई सरकार को गिराना ही अपना लोकतंत्र समझते हैं। भाजपा के लोग कहते हैं कि सरकार में लोकतंत्र मजबूत हुआ है क्या यही मजबूत हुआ है। लोकतंत्र में सब को अभिव्यक्ति आजादी है। अपना अपना विचार व्यक्त कर सकते है। उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया। बहुत से लोग गर्दन काटने, जीभ काटने, हाथ काटने की बात कही इसमें भाजपा शासन को चाहिए लोगों खिलाफ मुकदमा करें। लोकतंत्र में सबको अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। सबका साथ सबका विकास का नारा जो लोगों ने दिया था अब धीरे-धीरे सारे एससी ओबीसी शिक्षित लोग जान चुके हैं। यह लोग जनता से वोट लेकर और जनता को भूल जाते हैं उनके विपरीत काम करते हैं। उन्होंने कहा बजरंगबली राम जी से निवेदन कर रहे हैं की जब चुनाव आता है तो भाजपा हम लोगों का नाम लेकर जनता से वोट लेती है उसके बाद भूल जाती है इस बार कर्नाटक की तरह पूरे देश से भाजपा सफाया हो जाना चाहिए।

*DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN - KGs, IX & XI (Science, Commerce & Humanities)|  Special Discount Offer: Three Month Fee Discount For Admission In Humanities Only| School Code: 70642 | Affiliation No.: 2131820 | Contact: 9235443353, 8787227589 E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com Website: dalimssjaunpur.com*
Advt.



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें