जौनपुर: बिना लाईसेंस के नहीं चलना चाहिए एक भी अस्पताल:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आईएमए की बैठक में बोले डीएम,अग्निशमन की एनओसी जरूरी
जौनपुर। अवैध नर्सिंग होमो में लगातार हो रही मरीजो की मौत के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन गम्भीर हो गया है। डीएम अनुज कुमार झा ने आईएमए व प्राईवेट अस्पतालों के संचालको के साथ बैठक कर यह साफ संदेश दिया कि बिना लाईसेंस के कोई भी अस्पताल संचालित नहीं होना चाहिए साथ ही हॉस्पिटल में अग्निशमन की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभाग से एनओसी लेना आवश्यक है। कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन/प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में डीएम ने साफ निर्देश दिया कि सभी अस्पताल फायर फाइटिंग सिस्टम (अग्निशमन प्रणाली) के नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि फॉयर सेफ्टी के लिहाज से जो दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं, उसका कड़ाई से पालन हो। इसके अलावा अस्पताल भवन निर्माण संबंधी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हो। कोई भी अस्पताल/नर्सिंग होम बिना वैध अनुमति के संचालित नहीं होना चाहिए। अग्निशमन प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव यादव सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य व प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)