जौनपुर: विद्युत कटौती को लेकर आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में हो रही विद्युत कटौती के संदर्भ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को हाथ का पंखा और ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में विद्युत की अघोषित कटौती हो रही है। जनता विद्युत कटौती से त्राहिमाम कर रही है। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं। जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि गर्मी के कारण तमाम लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक ने कहा कि आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है।


