BREAKING

लखनऊ: टाइगर इन मेट्रो- अखिल भारतीय पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी 23 जून से | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा संचालित सेव टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी शीर्षक "टाइगर इन मेट्रो" का आयोजन शुक्रवार दिनांक 23 जून 2023 से हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन परिसर में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना एवं संयोजक मनोज एस चंदेल हैं। 



भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि शीर्षक टाइगर इन मेट्रो प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार 23 जून 2023 को हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन परिसर में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों श्री सुशील कुमार एम डी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, डॉ वंदना सहगल डीन वास्तुकला एवं योजना संकाय, श्री जयंत कृष्णा हेरिटेज एवेंजलिस्ट एंड इंटेक संयोजक, उत्तर प्रदेश, श्री अनिल रिसाल सिंह वरिष्ठ फोटोग्राफर लखनऊ एवं दीपक चोपड़ा क्लस्टर हेड एच डी एफ सी के द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में आने वाले कला प्रेमियों के लिए हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर 1 से आने की व्यवस्था की गई है। इस प्रदर्शनी में देश के लगभग 13 राज्यों से 42 चित्रकार एवं छायाचित्रकार के 76 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आगामी 2 जुलाई 2023 तक कलाप्रेमियों के लिए लगी रहेंगी। इस दस दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे जिसमे कला प्रतियोगिता, कैलीग्राफी , पोर्ट्रेट, लैंडस्केप, रेखांकन, आर्ट टॉक आदि कार्यक्रम होते रहेंगें। 

*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें