जौनपुर: सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को करें जागरूक:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित एजेंडा बिंदुओं पर गहनता पूर्वक चर्चा हुई और डीएम द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। उन्होंने सदस्यों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाए। एआरटीओ प्रशासन द्वारा डीएम को जौनपुर से आजमगढ़ रोड, सुल्तानपुर रोड, मछलीशहर रोड, वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना संभावित स्थानों के बारे में अवगत कराया गया जिस पर डीएम ने समस्त मार्गों को एनएचएआई द्वारा ठीक करने लिंक मार्गो पर गति अवरोधक लगाने, जगह-जगह साइनेस लगाने, एवं सड़क के मध्य कट वाले स्थानों पर चमकीले रिफलेक्टर लगाने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) रामअछैबर चौहान, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजेंद्र कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर जेपी शुक्ला एवं सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


