BREAKING

जौनपुर: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लोगों ने ली शपथ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लोगों ने ली शपथ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम

जौनपुर। केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर औषधि निरीक्षक कार्यालय पर संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता द्वारा दवा व्यवसाईयों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जनपद के औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी और उनके सहायकों को नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने व नशा न करने की शपथ दिलाई गई। शपथ के पूर्व जिला औषधि निरीक्षक श्री द्विवेदी ने कहाकि यह संगठन एक लंबे समय से नशीली दवाओं के कारोबार और कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने की भूमिका निभा रहा है। संगठन के अध्यक्ष ने कहाकि समाज को नशा मुक्ति में दवा व्यवसाईयों और उनसे जुड़े अधिकारियों का विशेष योगदान रहता है जहां एक तरफ दवा व्यवसाईयों को नशे की कोई भी दवा अवैध तरीके से नहीं बेचनी हैं वहीं विभाग के अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी दवा व्यवसाई नशे के गैर कानूनी व्यवसाय को बढ़ावा न देने पाये। संगठन के महामंत्री ने अपने उदबोधन में कहाकि संगठन जिले में दवा व्यवसाय से नशे के कारोबार को रोकने पर अपना पूरा जोर लगायेगा और नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों की सूची शासन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस मौके पर औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी, संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, महामंत्री राजेन्द्र निगम, संयोजक दिलीप जायसवाल, केराकत तहसील अध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, बदलापुर तहसील अध्यक्ष संतोष निगम, अंशु श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश मौर्या, संतोष अग्रहरि, दिनेश मौर्या, संतोष मौर्या, अंजनि वर्मा, सपन शुक्ला, शैलेन्द्र मौर्या समेत तमाम संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें