जौनपुर: जिला स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आहूत की गयी। जिसमें उन्होंने समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा-प्रचलित राशनकार्डो में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यो की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, आईजीआरएस/जनसूचना की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना/ आयुष्मान कार्डों की स्थिति, एमडीएम/आईसीडीएस खाद्यान्न वितरण की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा उचित दर दुकानों के सम्बन्ध में पारित स्थगन आदेश की पैरवी करने, रिक्त दुकानों के चयन प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने, सिंगल स्टेज अन्तर्गत परिवहन ठेकेदारों को उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न के उठान हेतु 6 दिवस के अन्दर कम से कम 1-1 छोटे वाहन लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। खाद्यान्न वितरण में घटतौली न हो इसके लिए उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअछैबर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर, केराकत, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, शिवशंकर गुप्ता, परिवहन ठेकेदार व उनके प्रतिनिधि एवं उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष के साथ सदस्य उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


