जौनपुर: धर्मेंद्र सेठ बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नये सत्र की कार्यकारिणी घोषित
जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज के नवीन सत्रारंभ के पूर्व साधारण सभा की बैठक गुरूवार की देर शाम नगर के एक होटल में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जय किशन साहू जैकी ने किया। सत्र 2023- 24 के अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ द्वारा आगामी सेवाकार्यों पर चर्चा की गई व नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू द्वारा संस्था में शामिल हुए नए लोगों के बारे में सदन में चर्चा की गई। सभी सदस्यओ ने पूर्णत: सहयोग का आ·ाासन दिया तथा संस्था को अच्छे सेवा कार्य करने हेतु सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा सुझाव दिए गए। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने अपने विचार दिए जिससे कि संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके सके। निवर्तमान अध्यक्ष जय किशन साहू ने आगामी सत्र 2023- 24 के लिए अपने अनुभव को साझा करते हुए सहयोग का आ·ाासन दिया। संचालन निवर्तमान सचिव प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, विनय बरौतीया , संजय बैंकर, अतुल सिंह, अजीत सोनकर, संजय कुमार गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल,राजीव गुप्ता,डॉ चंदन, नीरज सिंह, हसन अब्बास, विशाल बरनवाल,दिलीप जायसवाल कौशल त्रिपाठी, सुनील कनौजिया, संजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, डॉ. सतीश, डॉ विकास रस्तोगी, देवेंद्र सिंह पिंकू, दीपक साहू आदि नए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।