जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के वाराणसी मुरारपुर रेलवे क्रासिंग पर गुरु वार को एक 38 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। मृतक फुल्की की दुकान चलाता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त क्षेत्र के बछइला (हौज) गांव निवासी चन्द्रशेखर राजभर उर्फ मिंटू पुत्र अरविंद राजभर ठेला पर फुल्की का बिजनेस करता था। वह अपनी दुकान से बाइक लेकर घर जा रहा था। उक्त क्रासिंग पर दुर्भाग्यवश पटना कोटा ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की माँ राजकुमारी पत्नी उर्मिला तथा बच्चे अंशिका 8 वर्ष,लालू 7 वर्ष तथा पलालु 5 वर्ष की रो रोकर हाल बेहाल है।
,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
