जौनपुर: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी। स्थानीय पुलिस ने राह चलते महिलाओं को फब्तियां कसने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के बसहरा गांव में अपराध व अपराधियो एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को बरसठी पुलिस हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में मासूर थी कि इसी दौरान मिली सूचना पर बसहरा चौराहे पर आती-जाती महिलाओं को अश्लील/अभद्र फब्तियां कसने वाले एक मनचले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरसठी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि गौतम पुत्र राजकुमार गौतम निवासी बसहरा थाना बरसठी बताया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद, का0 पीयूष यादव, का0 साक्षी यादव आदि शामिल रहे। बताते चले कि, बरसठी थाने की कमान जब से नवागत थाना प्रभारी गोविंद देव मिश्रा ने संभाला है, तब से लगातार किसी न किसी मामले में वांछित अभियुक्तों को पकड़कर चालान न्यायालय भेज रही है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
