जौनपुर: मानव स्वस्थय के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:एसडीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि मानव के स्वस्थ व जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण होना अत्यावश्यक है। इसके बिना मानव के स्वस्थ जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। स्थानीय तहसील प्रांगण में वि·ा पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। वहीं तहसील के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित जनमानस को पर्यावरण के संरक्षण करने की शपथ दिलाया। उन्होंने तहसील प्रांगण में आम, जामुन व नीम वृक्षों का रोपण भी किया। साथ उपस्थित महिलाओं व बच्चों से भी वृक्षारोपण कराया। इस अवसर पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार यादव, हुसैन अहमद व अमित कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।