नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। बीते मंगलवार को हौज गांव में महेश चौहान के हत्या के मामले में चौकी प्रभारी आशीष पांडे को पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। महेश को पेट में पड़ोसी श्याम सिंह ने चाकू मार दिया था। महेश जफराबाद थाना पर न्याय के लिए गुहार लगाने को पहुंचा। चौकी प्रभारी ने महेश को गाली गलौज देते हुए भगा दिया था। जिसकी वजह से महेश को समुचित इलाज नहीं मिल पाया। शरीर में जहर फैल जाने की वजह से तीन दिन बाद महेश की मौत हो गई थी। इस घटना तथा महेश को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय सहारा ने लगातार खबरों को प्रकाशित किया था। परिजनों ने मामले को लेकर वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ चक्का जाम किया था। क्षेत्राधिकारी के समझाने बुझाने पर परिजन शांत हुए थे। उन्होंने चौकी इंचार्ज के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही का आ·ाासन दिया था। जांच में चौकी प्रभारी दोषी पाए गए। जिसके बाद उनको लाइन हाजिर कर दिया गया।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|