नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरैछाबीर गांव स्थित गोमती नदी में पुल के नीचे चार दिन पूर्व 16 वर्षीय युवक की मिले शव की शिनाख्त के बाद हत्या व आत्महत्या की गुत्थी का रहस्य बरकरार है। बता दें की बीते बुधवार की सुबह नदी में युवक का शव मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गयी थी। मौके पर पहुचीं चंदवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गयी। शव की शिनाख्त केराकत कोतवाली थाना के शिवरामपुर खुर्द गांव के दलित बस्ती निवासी राजन पुत्र रवींद्रनाथ के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि पंखे से साड़ी के सहारे आत्महत्या कर लिया था और हम लोग भयवश नदी में प्रवाहित कर दिया। वहीं पुलिस भी कुछ बताने के लिए तैयार नही है। इस घटना से लोंगो में तरह तरह की चर्चाएं ब्याप्त है। मामल प्रेम प्रपंच का भी बताया जा रहा है। युवक की मौत का कारण हत्या या आत्महत्या है। इसका रहस्य अभी बरकरार है।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|