जौनपुर: अत्यधिक रक्तस्राव व ह्मदयाघात से हुई हरिदास की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत के कारण का किया खुलासा
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुरहुरी निवासी हरिदास राम 45 की मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तरुााव व ह्मदयाघात का होना बताया गया है। मालूम हो कि बुधवार को हरिदास राम का शव धरौरा नयीबाजार में एक पम्पिंगसेट के टंकी के पास संदिग्धावस्था में शव मिला था। चार सौ मीटर दूर नयी बाजर-तरियारी मार्ग पर लबे रोड कई जगह खून के गिरे निशान भी मिले थे। संदिग्धावस्था में हुई हरिदास राम की मौत को लेकर लोगों में तरह- तरह के आशंकाएं बनी हुई थी। किन्तु पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट ने मौत के कारण को स्पष्ट कर दिया है। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिदास राम के मौत का कारण अत्यधिक रक्तसाव होने व ह्मदयाघात होने का कारण उल्लेख किया गया है। चूंकि अत्यधिक गर्मी होने के कारण हार्ट अटैक हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक ने अत्यधिक शराब पी लिया था। जिसके चलते रक्तरुााव हुआ, अत्यधिक रक्तरुााव होने से शरीर में खून की भारी कमी हो गयी और भीषण गर्मी होने से हार्ट अटैक हुआ। हरिदास राम की मौत को लेकर लोगों में व्याप्त तरह तरह की शंकाओं व चर्चाओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से विराम लग गया है।
![]() |
| Advt. |

