जौनपुर: तमंचा संग एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। कोतवाल जयप्रकाश यादव ने एसआई हरिश्चंद्र सिंह व पुलिस टीम के साथ गुरु वार को ढाई बजे दिन में बेलांव पुल के पास घेराबंदी करके धीरज यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी ग्राम पसेवां को उस समय 315 बोर के एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। कोतवाल जयप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या84/23धारा 307/120बी भादंव का वांछित अभियुक्त है। उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

