जौनपुर: शान्ति समिति की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। बकरीद, कांवर यात्रा व गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुये मीरगंज थाना परिसर में क्षेत्र के हिंदू व मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के साथ शांति सुरक्षा समिति की बैठक थानाध्यक्ष मीरगंज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र से आये हुये दोनों समुदायों के लोगों से त्यौहार पर सुरक्षा के सम्बन्ध में सुझाव माँगा। जिस पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि त्यौहार मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाएंगे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन प्रशासन आपके साथ है। कही कोई दिक्कत हो तो प्रशासन को अवगत करायें। स्वयं कोई कदम न उठाये। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। त्यौहार अच्छे सेे शांति पूर्वक और पूरे उत्साह के साथ मनाएं। अराजक तत्वों की सूचना पुलिस को दें। इस बैठक में अंकित कुमार, विजय सिंह गौतम (प्रधान), राधे लहरी, अरु ण पाण्डेय, शैलेन्द्र दूबे सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


