लखनऊ: विदाई समारोह में छात्राओं को मिला मिस फेयरवेल का खिताब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरोजनीनगर। हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में विभिन्न पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। विभिन्न संकायों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं की मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में अलग-अलग संकाय की छात्राओं को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।
जिसमें कला संकाय से रितिका सिंह विजेता व जागृती शुक्ला उपविजेता रहीं। शिक्षा संकाय से गुलनाज और आरती यादव, वाणिज्य संकाय से गरिमा राजपाल व आकांक्षा विमल, विज्ञान संकाय से मांसी सिंह व शिवानी यादव और एमए में आकृति यादव व संध्या सिंह, एमकॉम से स्वास्तिका मिश्रा व तनुजा निगम ने बाजी मारी। वहीं डीएलएड विभाग से रश्मि व नेहा कुमारी मिस फेयरवेल चुनी गई। कार्यक्रम में प्रबन्धक राम सिंह यादव, प्रबंध निदेशक अनुराग व प्राचार्य डॉ. एपी सिंह मौजूद रहे।

