लखनऊ: करंट की चपेट में आकर बिजली कर्मचारी झुलसा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। वृंदावन डिवीजन के सेक्टर पांच के आकाश एनक्लेव की बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन काम कर रहा था। इसी समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिसे आनन-फानन में डालीगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक लाइन मैन सजीवन पाल और अवर अभियंता अजय यादव के अधीन कार्यरत है। सोमवार को सेक्टर पांच वृंदावन योजना रायबरेली रोड स्थित आकाश एनक्लेव में शिकायत पर फॉल्ट ठीक करने गया था इस दौरान बिजली के करंट से झुलस गया। लोगों का कहना था कि लाइनमैन कोई सुरक्षा उपकरण नहीं लगाया था। ऐसे में शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जलने से गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh

