वाराणसी: झमाझम बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बढ़ती गर्मी व तपिश से गुरुवार दोपहर बाद झमझम बारिश होने से लोगों को आखिरकार राहत मिली। सुबह से आसमान में हल्के बादलों ने डेरा डाल रखा था, जो जमकर बरशे। गुरुवार सुबह से रुक रुककर धूप देखने को मिल रही थी लेकिन, उमस भरी गर्मी आमजन परेशान था। दोपहर होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि दो दिन तक बारिश की संभावना है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
recent
uttar pradesh
Varanasi


