प्रयागराज: बिजली कटौती के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर में बेतहाशा बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। दोपहर लगभग एक बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पत्थर गिरजाघर के पास पहुंचे और बिजली कटौती खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
नारेबाजी के बाद सभा में आप के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि भीषण बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त है। आप जिलाध्यक्ष ने 10 दिन में बिजली सुधार लाने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि अगर बिजली नहीं सुधरी तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में आप श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, मोहम्मद कादिर, इंद्रेश चंद्रा, अरुण कुशवाहा, नितिन पटेल, विशाल यादव, निखिल भारतीय, कप्तान पटेल, पूनम सिंह ,मित्रा कैथवास, गीता देवी, रविंद्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, कमल किशोर मिश्रा, सुभाष भारतीय, बसंत लाल बागी आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।


