वाराणसी: डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- 2024 में 350 सीटें जीतेंगे : केशव
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बाबतपुर एयरपोर्ट पर महापौर अशोक तिवारी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल ने भी केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। बातचीत में डिप्टी सीएम ने विपक्षी एकता के प्रयासों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी एनडीए के सदस्य होने जा रहे हैं तो राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पटना जाने से मना कर दिया है। अभी देखिए आगे होता क्या है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है और तय मानिए कि 2024 में भी मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। साढ़े तीन सौ सीटों पर हम जीतेंगे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
recent
uttar pradesh
Varanasi



