जौनपुर: दबंगों ने वृद्ध को पीटकर किया घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में बुधवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर बृद्ध टेलर को पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के गौरी पुर गांव निवासी राम अजोर (62) पुत्र रग्घू की बीबीगंज बाजार में दुकान खोलकर कपड़े की सिलाई का काम करता था। बुधवार की देर रात बृद्ध रोज की भांति सिलाई का दुकान पर काम कर रहा था। वहीं बगल में ठेले पर चाऊमीन बर्गर बेच रहे युवक बृद्ध पर तंज कसने लगे। आरोप है कि बृद्ध के विरोध करने पर मनबढ़ दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

