BREAKING

जौनपुर: किन्नर समाज के उत्थान की योजनाएं हो लागू:सोनम किन्नर | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: किन्नर समाज के उत्थान की योजनाएं हो लागू:सोनम किन्नर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दर्जा प्राप्त मंत्री का प्रोटोकॉल पूरा न होने से नाराज दिखे किन्नर

बैठक में अधिकारियों को लगाई फ टकार बोले योगी का नाम न करो बदनाम

जौनपुर। गुरूवार को उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री सुश्री सोनम सृष्टि की अपनी समाज के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं के कृयान्वयन की समीक्षा बैठक के लिए जिले में पहुंची थीं जहां उनके प्रोटोकॉल का सही पालन न होने के चलते अधिकारियों को उनका कोपभजन का शिकार होना पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में बने एक कमरे में शाम को करीब चार बजे बैठक में शामिल होने सीडीओ सीलम सार्इं तेजा, सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने अधिकारियों से अपने समाज के विकास व योजनओं के बारे में जानकारी मांगी तो अधिकारी बगले झांकते रहे। इस दौरान उनसे सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ सीलम सार्इं तेजा ने तत्काल किन्नर समाज के उत्थान की योजनओं से अवगत कराया तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान वहां मौजूद अन्य किन्नर भी काफी गुस्से में नजर आये उनका कहना था कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हमारे समाज के लिए कई तरह की योजनाओं के कृयान्वयन में लगी है पर अधिकारी उनके कार्यों पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनम किन्नर ने कहा कि अभी हाल में किन्नर कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। ऐसे में अधिकारियों को जानकारी न होने के चलते ऐसा मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्य लोगों को पसंद आ रहा है और हम सब चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ जल्द ही देश की बागडोर संभालते हुए देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किन्नर समाज के हित के लिए लोकसभा व राज्यसभा में ट्रांस्जेंडर बिल पास हुआ था उसे प्रदेश में कैसे लागू कराया जाये इस पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से मांग किया कि ट्रांस्जेडर आईकार्ड सीएमओ द्वारा जारी किया जाये जिससे नकली किन्नर समाज में जाकर अवैध वसूली न कर सकें। आई कार्ड न बनने के चलते उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसपर कार्रवाई करने को कहा। आयुष्मान कार्ड सभी को दिया जाये। केंद्र सरकार की गरिमा गृह योजना जिसमें 35 लाख रूपये किन्नर समाज के पुनर्वास के लिए दिया जाता है उसे लागू किया जाये। बैठक के बाद सभी किन्नर समाज के लोग आक्रोशित होकर टैम्पो व ई-रिक्शा पर बैठकर रवाना हो गये। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें