नहीं रहे आलिया भट्ट के नाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- टूटे दिल से सोनी राजदान ने कहा पिता को अलविदा
नई दिल्ली. बॉलीवुड के नामी भट्ट परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट गया है. सोनी राजदान के पिता और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नाना की तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी, जिसकी वजह से वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनके फेफड़े में इन्फेक्शन था, जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था. सोनी राजदान ने पिता नरेंद्र नाथ राजदान के निधन की जानकारी भारी मन से साझा की है. वह 93 साल के थे. एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है, जिस पर फैंस और दोस्त शोक जता रहे हैं.
आलिया भट्ट अपने नाना नरेंद्र नाथ राजदान के दिल के काफी करीब थी. पिछले दिनों उन्होंने नाना के तबीयत नासाज होने की वजह से एक अवॉर्ड शो के लिए विदेश जाने के अपने शेड्यूल कैंसिल कर दिया था. आलिया और सोनी राजदान के साथ पूरे परिवार के लिए ये दुखद घड़ी है.
सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर पिता के निधन जानकारी देते हुए एक नोट शेयर किया. उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘डैडी’, साथ में एक दिल तोड़ने वाले इमोटिकॉन भी लगाया. उन्होंने लिखा- ‘डैडी, दादा, निंदी – धरती पर हमारे देवदूत. आपको अपना कहने के लिए हम बहुत आभारी हैं.
आपनी चमकीली चमक के साथ जीवन जीने के लिए बहुत आभारी हूं. आपकी दयालु, स्नेही, सौम्य और हमेशा जीवंत आत्मा से स्पर्श पाकर मैं धन्य हूं. आप अपने साथ हमारा एक टुकड़ा ले गए हैं, लेकिन हम आपकी आत्मा से कभी अलग नहीं होंगे’.
उन्होंने आगे कहा, ‘यह हम सभी में रहता है और हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि वास्तव में जीवित रहने का क्या मतलब है. आप जहां भी हों, आपकी उस खूबसूरत हंसी के कारण अब यह एक खुशहाल जगह है. हम आपको तबतक प्यार करते रहेंगे, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते. कहीं इंद्रधनुष के ठीक ऊपर.’
आलिया ने भी अपने नाना के लिए अपना पोस्ट लिखा है- ‘मेरे ग्रैंड पा…मेरे हीरो…93 की उम्र तक गोल्फ खेला, काम किया. सबसे बेहतरीन ऑमलेट बनाते थे. अपनी बेटी के बच्चों के बच्चों के साथ खूब खेला. मुझे उनका क्रिकेट खेलना, स्केचिंग बहुत पसंद था. परिवार से बेहद प्यार करने वाले और अपनी जिदंगी से आखिरी पलों तक प्यार करने वाले मेरे प्यारे नाना जी.’एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘मेरा दिल भर गया है लेकिन खुश भी हूं. उन्होंने हमें बहुत कुछ दिया और जीना सिखाया.’
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)