जौनपुर: राष्ट्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष को हटाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अजय सोनकर को प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व दिया था पद
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेगें फैसल हसन तबरेज
जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने जिले में नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सोनकर की नियुक्ति को रद्दर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को अवगत कराया कि उनकी यह नियुक्ति बगैर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के वैध नहीं थी। ऐसे में पूर्व की भांति जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज कार्य करते रहेगें। गौरतलब है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का कुछ माह पूर्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मुंबई के हिन्दुजा हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था इस दौरान स्थानीय निकाय चुनाव में उन्होंने न सिर्फ जिले के सभी नौ नगर पंचायत व तीन नगर पालिका में अपने सभासद प्रत्याशियों को उतारने के साथ साथ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़वाया था। इस दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर वे लगातार प्रचार प्रसार करते हुए नजर आये। बावजूद इसके आपसी गुटबाजी के चलते प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने 26 मई को अजय सोनकर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का पत्र सौंपकर जिले की सियासत में भूचाल ला दिया था। इस घटना के बाद पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आई और राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डैमेज कंट्रोल करते हुए अजय सोनकर की नियुक्ति को रद्द कर दिया। इस बारे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का कहना है कि वे कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही हैं। एनएसयूआई से लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष पद का सफर उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता के बदौलत तय किया था यही वजह था कि वे कैंसर के ऑपरेशन के बाद भी पार्टी के लिए जब भी जरूरत पड़ी वे जनता के बीच जाकर न सिर्फ राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश जनता तक पहुंचाया बल्कि सड़क पर संघर्ष करने के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। यही वजह था कि स्थानीय निकाय चुनाव मंे जब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी वे कांग्रेेस प्रत्याशियों के पक्ष में नुक्कड़ सभा व अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर वे पार्टी की नीतियों से अवगत कराने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसे पूरा करने में वे पीछे नहीं हटेगें।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
