जौनपुर: मज़दूरों की संख्या बढ़ाकर वर्षा से पूर्व कार्य कराएं पूर्ण:भूपेंद्र सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मज़दूरों की संख्या बढ़ाकर वर्षा से पूर्व कार्य कराएं पूर्ण:भूपेंद्र सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हनुमान व बजरंग घाट का किया निरीक्षण

जौनपुर। सदस्य विधान परिषद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को नगर के शाहीपुल के पास स्थित हनुमान घाट एवं बजरंग घाट के विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे नवीनीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके द्वारा कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई और उन्होंने कहा कि अवशेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिए जाएं जिससे जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस दौरान उन्होंने द्वारा कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई तृतीय से कार्य की लागत, कार्य प्रारंभ होने की तिथि की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि समयबद्ध और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वर्षा होने के पूर्व मजदूरों की संख्या में यथोचित वृद्धि करते हुए कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण कराये। इसके उपरान्त पूर्व मंत्री द्वारा एस.टी.पी. के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया और शेष नालों को शीघ्र टैपिंग कराने निर्देश दिया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें