जौनपुर: ड्रीम लैंड जौनपुर महोत्सव में उमड़ रही भारी भीड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दर्शको के मनोरंजन आकर्षण का केंद्र बना दुबई सिटी ,बुर्ज खलीफा सेल्फी पॉइंट ,रंग बिरंगी नज़ारे
बिपिन सैनी
जौनपुर। बीआरपी कालेज में चल रहे ड्रीम लैंड जौनपुर महोत्सव जनपदवाशियों के लिए इन दिनों मनोरंजन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है शाम होते ही हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे महोत्सव स्थल पर पहुंच रहे है।
आने वाले सभी दर्शको का आकर्षण का केंद्र बना दुबई सिटी के तर्ज पर बना बुर्ज खलीफा समेत अनेक सेल्फी पॉइंट पर युवा अपने अपने कैमरे में यादगार पल कैद कर रहे हैं।वही बच्चो महिलाओं युवाओं बच्चो के लिए अनेक प्रकार के सुरक्षित आकर्षण झूले मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है।
मेला महोत्सव में महिलाओ के लिए घर गृहस्थी के सामान सौंदर्य प्रसाधन आधुनिक फूड रेस्टोरेंट में भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला प्रतिदिन साय 5 बजे से रात्रि 10.30 तक लगा रहता है ।उक्त जानकारी मेला महोत्सव के आयोजनकर्ता शिवशंकर सिंह ने दी है।मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सिक्योरिटी गार्ड पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।