प्रयागराज: एनजीबीयू में मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को कोटवा जमुनीपुर स्थित विश्वविद्यालय के शशि परिसर में हुआ। समारोह में स्नातक और परास्नातक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 50 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसमें स्नातक के 22 और परास्नातक के 28 मेधावी हैं।
मेडल पाने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान 41 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि लखनऊ बेंच के सेवानिवृत न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री ने कहा कि सनातन परंपराओं के 16 संस्कारों में दीक्षांत 12वां प्रमुख संस्कार माना गया है। दीक्षांत एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कहा कि उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राएं संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर होते हैं।
छात्रों को ध्येय सदैव ऊंचा रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति दूसरों से अलग और विशेष गुणों से युक्त होता है। अपने गुणों को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत समारोह स्मारिका का लोकार्पण एवं डॉ संतेश्वर मिश्रा की पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विमोचन भी किया गया। संचालन डॉ. अमृता सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव आरएल विश्वकर्मा ने किया।
एमएससी बॉटनी की विशु शर्मा, एमकॉम की मनोरमा सिंह, एमए अर्थशास्त्र की तनुस्का टंडन, एमसीए की स्वेता तिवारी, एमजेएमसी के सौरभ और प्रिया गुप्ता, बीएससी के रिषु संतोष, बीएएलएलबी के हिमांशु शुक्ल, बीपीए के रजनीश तिवारी, बीएलएड की आंचल मिश्रा को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |