मुंबई: कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए अपने माता-पिता के नाम पर संजय सिंह ने दिया 5ं लाख का दान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ कार्यसमिति समिति की बैठक में उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने माता पिता के नाम पर कैंसर पीड़ित मरीजों की सेवा के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस में विशेष कक्ष बनाने के लिए 5 लाख रुपए का चेक संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह को सौपा। उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबू आरएन सिंह ने संघ भवन में कैंसर मरीजों के लिए गेस्ट हाउस बनाने का संकल्प लिया था वह कार्यसमिति के सामूहिक प्रयास से पूरा हुआ।
इस बैठक में कोषाध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री नंदलाल उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, रमेश बहादुर सिंह के अलावा सूर्य नारायण तिवारी, देवेंद्र तिवारी, ओपी सिंह, बैजनाथ मिश्रा, सीवी सिंह, बीड़ी सिंह, संजय ओझा, प्रहलाद पांडे, राजेश सिंह, अंतेश सिंह, सीताराम यादव, ध्रुव नारायण पांडे, शिवदत्त सिंह, सचिन हेडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उपस्थिति सभी पदाधिकारी ने संजय सिंह के उत्तर भारतीय संघ में किए कार्यों को सराहा और दान देने के लिए आभार व्यक्त किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

