जौनपुर: सुरतरंग गायन प्रतियोगिता का फाइनल ऑडिशन 3 जून को | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पीयू के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम

जौनपुर। संगम कला ग्रुप दिल्ली द्वारा आयोजित 40वां राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता 'सुरतरंग' के फाइनल ऑडिशन एवं अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर 1:30 बजे से आर्यभट्ट सभागार, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय में किया जायेगा। फाइनल ऑडिशन हेतु प्रतिभागी वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, ल.खनऊ, अयोध्या आदि जनपदों से आएंगे जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदशर््ान करेंगे। संस्था के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्णा पटेल ने बताया कि चयनित प्रतिभागी आल इंडिया क्वार्टर फाइनल के लिये दिल्ली जायेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में कार्यक्रम को सफल बनाना है ताकि भारतवर्ष में इस कार्यक्रम की चर्चा हो। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि वाराणसी चैप्टर के अंतर्गत जनपद को बेस्ट चैप्टर का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हो। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीयू की कुलपति होगीं। विशिष्ट अतिथि में वि·ाविद्यालय के रजिस्ट्रार महेन्दर कुमार, बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल, प्रो. देवाराज सिंह के साथ साथ भाजपा नेता अंजू पाठक आदि लोग मौजूद होंगे। निर्णायक की भूमिका में मुंबई के जाने माने शास्त्रीय गायक मुकेश सिंह, गोण्डा से सदाबहार पार्षगायक मुन्ना सहारा, लखनऊ से जानेमाने फि़ल्म निर्देशक एवं संगीतकार अनुराग भोलिया मौजूद रहेंगे। संचालन टी.वी एंकर राहुल सिंह करेंगे। क्षेत्रीय महासचिव सुनैना सिंह ने बताया कि अगर कोई प्रतिभागी प्रथम चरण का ऑडिशन नहीं दे सका है वो 4 जून की सुबह 9 बजे से 1 बजे तक अपना ऑडिशन आर्यभट्ट सभागार पूर्वांचल वि·ाविद्यालय में दे सकता है।

*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN - KGs, IX & XI (Science, Commerce & Humanities)|  Special Discount Offer: Three Month Fee Discount For Admission In Humanities Only| School Code: 70642 | Affiliation No.: 2131820 | Contact: 9235443353, 8787227589 E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com Website: dalimssjaunpur.com*
Advt.



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें